Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्मृति सभा का आयोजन

image description

स्मृति सभा का आयोजन
बीकानेर। मुनि कमलकुमार के सानिध्य में तेरापंथ भवन में मुनि अभयकुमार जी की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। मुनि कमलकुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ एक विशाल धर्मसंघ है इस धर्मसंघ में अनेक साधु साध्वियों श्रावक श्राविकाओं ने श्रद्धा समर्पण भाव से धर्मसंघ की सेवायें की है संघ के आश्रित रहने वाला हर तरह से निश्चिंत रहता है। मुनिश्री ने स्मृति सभा में दोहों का संगान करते हुए चार लोगस्स का ध्यान कराया और उनके उत्तरोत्तर विकास की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुनि श्रेयांस कुमारजी ने हार्दिक उद्गार व्यक्त करते हुए दोहों का संगान किया। परिषद् में एकासन उपवास बेले के साथ उपासिका कनक देवी गोलछा ने 25 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *