Bikaner Bikaner District Rajasthan

किसानों को 42 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की सौगात

किसानों को 42 करोड़ की कृषि परियोजनाओं की सौगात
बीकानेर। कृषि व कृषि विपणन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृषि उपज मण्डी अनाज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, श्याम पंचारिया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष व मण्डी के व्यवसायी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कलक्टर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल व अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) रमेश यादव के मार्गदर्शन में संयुक्त निदेशक (कृषि) मदनलाल, उद्यान विभाग के दयाशंकर, कृषि विपणन के दयानंद सिंह के साथ ही कृषि विभाग के सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत, उपनिदेशक कृषि जयदीप दोगने, राम किशोर मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, राजुराम डोगीवाल, रामनिवास गोदारा, कविता गुप्ता, धन्ना राम बेरड़ व कृषि विपणन विभाग से सचिव मण्डी समिति उमेश शर्मा व नवीन गोदारा की टीम ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *