Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवग्रहों पर कार्यक्रम आयोजित

नवग्रहों पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवग्रहों का रोचक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन विशदप्रज्ञा जी एवं लब्धियशा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। तेरापंथ महिला मंडल ने नवग्रहों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसमें ग्रहों के प्रभाव को आध्यात्मिक तरीके से कैसे कम किया जा सके वो बताया गया। कार्यक्रम में जयश्री आंचलिया (केतु), भारती दफ्तरी (राहु), रुचि छाजेड़ (शनि), सुप्रिया रखेचा (सूर्य), बिंदु छाजेड़ (मंगल), दीप्ति लोढ़ा (चंद्र), सुमित्रा बोथरा (बुध), राखी (गुरु) और सोनिका चोपड़ा (शुक्र) ने भाग लिया। महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती प्रेम बोथरा ने साध्वी श्री विधि प्रभा जी के सहयोग के लिए भी साधुवाद प्रकट किया। तथा सहभागी एवं सहयोगी गणों का आभार व्यक्त किया। महिला मंडल मंत्री रेखा चौरडिया के नेतृत्व में इस कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *