

महानवमी पर किया कन्या पूजन
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका कार्यालय में महानवमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कन्याओं और बटुक भैरव के पांव पखारकर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया। कन्याओं को दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। रांका ने बताया कि नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया तथा पूर्णाहुति पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। आयोजन में जितेन्द्र झंवर, शंभु गहलोत, पवन महनोत, सुनील मिढ्ढा, महेन्द्र सुगंध, दुर्गेश गाबा, रवि राजपाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, किशन भाटी, नरेन्द्र चंचल, दाऊलाल हर्ष, राजेश नाथ एवं रमेश भाटी आदि उपस्थित रहे।
