Bikaner Bikaner District Rajasthan

अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस : अनुभव की थाती समाज की शक्ति

वरिष्ठजनों का किया सम्मान
बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक समिति, बीकानेर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थिति अग्रवाल भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को उपरना, शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा जिन सदस्यों के शादी के 50 व 60 वर्ष पूर्ण हो चूके हैं उन्हें भी सपत्नीक सम्मानित किया गया। समिति द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं तेज चाल, फुटबाल किक, बास्केटबाल, म्यूजिकल चेयर, कैरम बोर्ड, शतरंज, टी.टी., बैडमिण्टन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मैडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कैलाश नारायण व्यास वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक, भारतीय जीवन बीमा निगम, अरविन्द कुमार भट्ट, उपमहाप्रबन्ध भारतीय स्टेट बैंक, डॉ. एस.एन. हर्ष, शिवनाम सिंह, ब्रह्म प्रकाश गुप्ता एवं दिनेश कुमार मित्तल मंचस्थ रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन और वन्देमातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। समिति अध्यक्ष डा. एस.एन. हर्ष ने बताया कि अरविन्द कुमार भट्ट ने अपने उदबोधन में कहा कि वृद्धजन समाज को मार्गदर्शन देते हैं, समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं उनके अनुभव का लाभ नई पीढ़ी को उठाना चाहिए। कैलाश नारायण व्यास ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास सत्ता है जो समता का भाव प्रकट करता है। यह देश परम्पराओं का देश है। 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *