Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर से फार्मेसी में बीकानेर का पहला पीएचडी बना डॉ. प्रशांत पुरोहित

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर से फार्मेसी में बीकानेर का पहला पीएचडी बना डॉ. प्रशांत पुरोहित
बीकानेर। बीकानेर के यशस्वी विधार्थी प्रशांत पुरोहित को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएच.डी की उपाधि प्रदान की गई है। प्रशांत पुरोहित ने फार्मेसी में अपना शोध-अध्ययन प्रोफेसर महेश कटारिया के निर्देशन में घाव भरने हेतु अर्ध-ठोस पाॅलीहर्बल फाॅर्मूलेशन का विकास एवं मूल्यांकन विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उल्लेखनीय है कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की स्थापना के बाद फार्मेसी में पीएच.डी करने वाले प्रशांत पुरोहित बीकानेर के पहले शोधार्थी है। प्रशांत पुरोहित वर्तमान में रायसर स्थित स्वामी केशवानंद फार्मेसी संस्थान में एसोसियट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। पुरोहित की इस उपलब्धि पर सप्त ऋषि मंडल और सखा संगम के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *