Bikaner Bikaner District Rajasthan

कुम्हार महासभा बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया शुरू

कुम्हार महासभा बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया शुरू
बीकानेर। जिला कार्यालय शिवबाड़ी चैराहा जिला कोर कमेटी प्रबंधन कार्यकारिणी समाज के प्रबुद्धजनों की आवश्यक बैठक संरक्षक सोहनलाल प्रजापत  की अध्यक्षता में कोर कमेटी कुम्हार विकास संस्थान बीकानेर की श्री कुम्हार महासभा बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पर विचार विमर्श एवं गहन मंथन करने और चयन प्रक्रिया बनाने बाबत आयोजित की गई। उपस्थित सदस्यों के सामने जिला कोर कमेटी अध्यक्ष मूलचंद बोरावड ने श्रीकुम्हार महासभा बीकानेर इकाई के जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया की विस्तृत एजेंडा रखा। उपस्थित कमेटी सदस्यों, प्रबुद्धजनों ने अपनी अपनी राय प्रकट कर चुनाव प्रक्रिया को निम्न प्रकार से पारित किया। बैठक में कोर कमेटी अध्यक्ष मूलचंद बोरावड ने 2 अक्टूबर 2025 को होने वाले श्री कुम्हार महासभा इकाई के जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा सभी की सहमति से चुनाव प्रोग्राम तैयार किया।
इस मौके पर सोहनलाल प्रजापत, मूलचंद बोरावड, रामचंद्र घोड़ेला, सूरजा राम नंदीवाल, अखाराम गेदर, चांदीराम गुरिया, रामनिवास आइतान, राजकुमार मंगलाव, मूल की मंगलाव सागर,  कैलाश कालोड़, रामलाल भोभरिया, वर्तमान जिला अध्यक्ष हरिराम बोरावड, लालूराम गेदर, लक्ष्मण गुरिया, प्रभु गेदर, बाबूलाल सोकल, मानाराम मंगलााव, देवकिशन कालोड, जनकराज कुचेरिया, ओमप्रकाश गेदर, श्रवण गंगपारिया, मूलाराम गेदर खारी, कालूराम साडीवाल, सुनील गेदर, करनाराम मंगलाव, रामलाल खुड़िया, राजकुमार कलोड, किशनलाल गेदर, भानु बजरंग जाखडा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *