

स्वर्ण जयंती उत्सव में देश विदेश के चिकित्सक शामिल होंगे
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 17वें बैच द्वारा 20-21 सितंबर को आयोजित स्वर्ण जयंती उत्सव में विदेश से चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे। उत्सव में गुरुजन सम्मान,स्मारिका लोकार्पण, योगाभ्यास, रन फॉर फन, आपसी संवाद, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सीताराम गोठवाल ने बताया कि स्वर्ण जयंती उत्सव का शुभारंभ शनिवार को प्रात सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में होगा। जिसमें स्वागत, गुरुजन सम्मान, आशीर्वाद और स्मारिका लोकार्पण के कार्यक्रम होंगे। देश विदेश से पधारे चिकित्सक नवनिर्मित सी एम मूंधड़ा अस्पताल का अवलोकन करेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दो दिवसीय उत्सव में 50 वर्ष की स्मृतियां और अनुभव साझा करेंगे।
उत्सव में अमरीका, इंग्लैंड, दुबई, कोलकाता, दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, पंजाब, हरियाणा से चिकित्सक शामिल होंगे। उत्सव में शनिवार की रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान आयोजन समिति में सचिव डॉ गणपत सिंह पुरोहित, सलाहकार डॉ प्रकाश ओझा शामिल किए गए हैं।
