Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को जयपुर में होगा राज्य-स्तरीय समारोह

राज्य-स्तरीय समारोह में सम्मानित होने को लेकर आवेदन आमंत्रित
इच्छुक वरिष्ठ नागरिक एवं संस्थाएं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 01 अक्टूबर को जयपुर में राज्य-स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एल डी पंवार ने बताया कि वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्थाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना है।  अतः इच्छुक वरिष्ठ नागरिक एवं संस्थाएं अपने प्रस्ताव पूर्ण-परिचय, विवरण (नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, सम्पर्क सूत्र, पूर्व में प्राप्त सम्मान (जिला / राज्य / अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) किये गए उल्लेखनीय कार्य का विवरण आदि सहित कार्यालय संयुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर में 18 सितंबर तक कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *