

जनजागरूकता रैली और पोस्टर-स्लोगन लेखन का आयोजन
बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग, सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं पीबीएम अस्पताल द्वारा विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से जनजागरूकता पैदल रैली का शुभारंभ हुआ। रैली का उद्घाटन प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी, पी.बी.एम. अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जी.एस. तंवर, और मस्तिष्क रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रपुरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
