

ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारीगण आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाना करें सुनिश्चित, पहले सप्ताह बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे शिविर, दूसरे सप्ताह से प्रति गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होंगे शिविर, प्रतिदिन प्रत्येक तहसील की 02 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर, शिविर में राजस्व, ग्रामीण विकास समेत 15 विभिन्न विभागों के मौके पर ही होंगे कार्य
बीकानेर। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर में 15 विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी आमजन को अधिकतम राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजस्व अधिकारियों के साथ ग्रामीण सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रही थी। जिला कलेक्टर ने बताया कि ये शिविर पहले 18 सितंबर से शुरू होने थे। लेकिन राज्य सरकार ने एक दिन पहले 17 सितंबर से इन्हें शुरू करने का निर्णय लिया है। अभियान के प्रथम सप्ताह में शिविरों का आयोजन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार (दिनांक 17,18,19 एवं 20 सितंबर 2025) को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन प्रत्येक तहसील की 02 ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन होगा।
