Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौरव गाथा अवार्ड 12 सितम्बर को :  अब 9 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

गौरव गाथा अवार्ड 12 सितम्बर को :  अब 9 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने वाले गौरव गाथा अवॉर्ड 2025 कार्यक्रम को लेकर समाज के बीच लगातार उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। समाज के सभी वर्गों से मिल रही अभूतपूर्व प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए सर्व समिति की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि में दो दिन की वृद्धि की जाए। अब इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर एवं 9 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने ‘गौरव गाथा अवॉर्ड’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, उत्कृष्ट कार्यों, शिक्षा, कला,  साहित्य, समाजसेवा, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले प्रतिभागियों को उचित मंच प्रदान करना है। इस सम्मान से समाज में न केवल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी। कोर कमेटी की बैठक में सदस्य राकेश सांखला, हुकुमचंद कच्छावा, एडवोकेट हरिशचंद तंवर, मुरली पंवार, राधाकृष्ण गहलोत, नंदकिशोर गहलोत, राजकुमार पंवार, प्रेम गहलोत, प्रमोद पंवार, मुरली गहलोत, अंकुश गहलोत, रेखा गहलोत, प्रीति सांखला, मोनिका कच्छावा, गिरिजा पंवार, माया देवी, संगीता देवी, उमा सांखला, रेखा सोलंकी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की सहप्रभारी पद पर रेखा गहलोत को नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने जा रहे इस सम्मान समारोह में समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *