Bikaner Bikaner District Rajasthan

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
बीकानेर।  गणेश महोत्सव के अवसर पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को शहर के विभिन्न तालाबों में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप, भजन-कीर्तन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।भक्तों ने शोभायात्रा के साथ गणेश प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया। इस दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने आरती उतारकर गणेशजी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।  जोशीवाड़ा हनुमान भवन में चल रहे गणेश महोत्सव आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। यह जानकारी देते हुए रमेश आचार्य एवं रामेश्वर जोशी ने बताया कि आज दोपहर मौहल्ले के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट सन्तोष जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई उसके बाद गणपति बप्पा मोरया के उद्धघोष के साथ गणेश जी प्रतिमा को देवी कुण्ड सागर ले जाया गया। रास्ते भर मौहल्ले के युवक, युवतियों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घघोष किया। देवी कुण्ड सागर तालाब के बाहर महा आरती के हुई। जिसके बाद प्रतिमा का मौहल्ले के युवको महेंद्र हर्ष, राजेन्द्र जोशी, सोहनलाल जोशी रविन्द्र जोशी, हेमंत, जोशी, आस्था, शिवानी,मौनालिसा, राधिका,विधि, प्रार्थना, एवं पुनित जोशी ने विसर्जन करवाया। इससे पहले गौरीशंकर व्यास, उमाशंकर आचार्य,हरि किशन जोशी , अशोक थानवी,भैरव रत्न बोहरा सहित मौहल्ले के वरिष्ठ सदस्यों ने महाआरती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *