

दवा विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ
बीकानेर। सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि बीकानेर द्वारा पीबीएम कैम्पस में स्थित ट्रोमा सेंटर विभाग में नव निर्मित दवा विक्रय केन्द्र शॉप नं. 12 का शुभारम्भ भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत,उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौबदार व महाप्रबन्धक रणवीर सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भंडार के अध्यक्ष नगेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने उपस्थित जन समुदाय को बताया कि भंडार द्वारा पूर्व में पीबीएम कैम्पस में 6 मेडिकल दुकानें, सैटेलाईट अस्पताल में 1 मेडिकल दुकान, अणचाबाई डिस्पेंसरी में 1 मेडिकल दुकान, तहसील नोखा में 1 मेडिकल दुकान व तहसील श्रीडूंगरगढ में 1 मेडिकल दुकान संचालित की जा रही है।
