

बीएसएनएल ने आजादी प्लान की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर तक बढाई
बीकानेर। सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोबाईल व फाईबर उपभोकओ के लिए विशेष आजादी प्लान लॉंच किया था जिसकी अन्तिम तिथि को उपभोक्ताओ की डिमांड के कारण 31 अगस्त से बढाकर 15 सितम्बर 2025 कर दी गयी है। यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि यह स्कीम मात्र एक रुपये मे उपभोक्ताओ के लिए उपलब्ध करवायी जा रही है इसमे उपभोकओ को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिल रही है।
