Bikaner Bikaner District Rajasthan

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन

लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन
बीकानेर। नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर के राम लीला मैदान में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रात आठ बजे से रामलीला का तथा 23 सितम्बर से महिला गरबा का आयोजन होगा । श्री राम कला मंदिर संस्थान की ओर से रोटरी क्लब बीकानेर (रॉयल्स) के सौजन्य से आयोजित राम लीला के भूमि पूजन, शुद्धिकरण व बैनर का विमोचन बुधवार को भगवान श्रीराम, की पूजा, आरती व ’’जयश्री राम’’ के उद्घोष से विधायक जेठानंद व्यास, राष्ट्रीय स्वयं संघ के विभाग संचालक टेक चंद बरड़िया, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,किशन चौधरी व हिन्दू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भागर्व, रमेश शाद तथा संस्थान के पदाधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राम लीला, राम चरित मानस, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ को हर मोहल्ले में नवरात्रा, राम नवमी आदि विशिष्ट दिनों व अवसरों तथा घर पर निरन्तर करना चाहिए। इलैक्ट्रोनिक, सोशल मीडिया व मोबाइल के इस युग में रामलीला जैसे अनादिकाल से चल रही नाट््य परम्पराओं को बाल व युवा पीढ़ी को जोड़ने से भारतीय संस्कृृति के परम्परिक मूल्य कायम रहेंगे। श्री राम कला संस्थान के अध्यक्ष गिरि राज जोशी, सचिव अभिरामदत गौड व संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने विधायक जेठानंद सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान सचिव गिरि राज जोशी ने बताया कि राम लीला में श्री गणेश व सरस्वती वंदना, नारद मोह, श्रवण कुमार प्रसंग, राम, सीता जन्म, ताड़का वध, लक्ष्मण परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर, दशरथ-कैकयी संवाद, राम बनवास, राम भरत मिलाप, बाली-सुग्रीव युद्ध, हनुमान प्रगट, लक्ष्मण शक्ति, रावण हनुमान संवाद, कुंभ करण, रावण वध, भगवान श्री राम का राज तिलक आदि के प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *