Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का एमआईएस 1.0 होगा बंद

एमआईएस 2.0 के माध्यम से ऑनलाइन हो रहे आवेदन
बीकानेर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) 1.0 से नवीन आवेदन प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है। वे सभी आवेदन जो एमआईएस 1.0 पर प्राप्त हुए है उन्हें ग्रीन चैनल बनाकर एमआईएस 1.0 के माध्यम से निस्तारित किया जाएगा। अब उद्योगों के आवेदन केवल एमआईएस 2.0 पर ऑनलाइन प्रक्रिया से किए जाएंगे।
राज्य में ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमआईएस 2.0 का लोकार्पण किया गया था। इसके तहत सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के भरे जा रहे है। किसी भी उद्योग की निरीक्षण सूचना, त्रुटि सूचना, निश्चित समय सीमा जैसी सुविधाएं एमआईएस 2.0 के वेब पोर्टल एवं मोबाइल ऐप पर उपलब्ध करवाई जाती है।
सिस्टम के अंतर्गत प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ऑटो रिन्यूअल सिस्टम की उपलब्धता है। एमआईएस 2.0 में एक सिटीज़न पोर्टल भी उपलब्ध है जिसमें कोई भी व्यक्ति राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है व ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा सकता है। सभी उद्योगपतियों से आग्रह है कि एमआईएस 2.0 व इसके ऑटो रिन्यूअल सिस्टम में आवेदन कर त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *