

नेत्र जांच शिविर आयोजित
बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मिडटाउन द्वारा एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से आज माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, पूगल फांटा में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। इस सेवा प्रकल्प में क्लब के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष रघुवीर झॅंवर, सचिव आलोक थिराणी, विमल चांडक, निखिल माहेश्वरी, नवनीत खत्री, गुलाब जी सोनी, ऋषि जी आचार्य, अरुण चांडक आदि शामिल थे।
