Bikaner Bikaner District Rajasthan

61 हजार से अधिक पात्र परिवारों को जोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना से

61 हजार से अधिक पात्र परिवारों को जोड़ा खाद्य सुरक्षा योजना से
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल अपात्र परिवारों को स्वेच्छा से लाभ परित्याग करने के लिए गिव अप अभियान की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ाई गई है।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि गिव अप अभियान के तहत जिले के एक लाख से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया है। इसके परिणाम स्वरूप लगभग 61 हजार 272 पात्र लोगों को योजना से जोड़ा गया है।
जिला रसद अधिकारी ने पात्र लोगों की परेशानियों को देखते हुए अपात्र परिवारों को उनके हक में योजना का परित्याग करने का आह्वान किया है। योजना के अपात्र व्यक्ति नाम हटाने हेतु आवेदन निकटतम उचित मूल्य दुकान या उपखंड अधिकारी कार्यालय अथवा जिला रसद कार्यालय में दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *