

आमजन को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
बीकानेर। उरमूल डेयरी बीकानेर द्वारा आरसीडीएफ की प्रबन्ध निदेशक श्रुति भारद्वाज के निर्देशानुसार पिछले 22 दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दूध का दूध-पानी का पानी अभियान के तहत आम नागरिकों के घरों में सप्लाई होने वाले खुले दूध की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रामपुरा मोहल्ला में जांच शिविर लगाया गया, जहाँ कुल 9 सैम्पल की जांच की गई। कुल जांच किए गए सैम्पल में से तीन पास तथा 6 फैल हुए। उरमूल डेयरी के प्रबन्ध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि यह अभियान लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय समय पर चलाया जाता है।
