

रोटरी प्रांत का कुटुंब सदस्यता सेमिनार संपन्न
बीकानेर। विश्वभर में जिस तरह से अधिक से अधिक समाजसेवियों, भामाशाहों और कार्यकर्ताओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है, उसी भाव को जीवंत करते हुए रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के आतिथ्य में आयोजित कुटुंब सेमिनार में चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, अलवर, भिवाड़ी, कोटा और अजमेर से आए अतिथियों ने रोटरी में सदस्यता विकास और संवर्धन पर विशेष उद्बोधन दिए। इस अवसर पर रोटरी प्रांत 3053 के 30 से अधिक क्लबों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 261 सदस्यों ने सहभागिता की, जिनमें मुख्य रूप से सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, मेंबरशिप डायरेक्टर्स तथा नेतृत्वकर्ता शामिल रहे। क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया, सचिव ई. विपिन लढ़ा, कोषाध्यक्ष जगदीप ओबेरॉय, आई.पी.पी. गोपाल अग्रवाल, रोटेरियन हेमंत आसोपा, डॉ. पुनीत खत्री, विनय बिस्सा, मनोज सोलंकी, शरद कालरा, विनोद माली, राजेश खत्री, देवेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सीएस नितेश रंगा, मनीष कालड़ा, डॉ. संदीप खरे, डॉ. विशाल गौड़, डॉ. अशोक डांगी, ऋषि धामू और अनिल सतिजा, पुष्पेन्द्र सिंह, हंसराज विश्नोई सहित सभी क्लब सदस्यों ने विशेष सहयोग देकर कार्यक्रम को स्वरूप प्रदान किया।
