Bikaner Bikaner District Rajasthan

संपूर्णता अभियान: श्रीकोलायत में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित, आकांक्षा हाट का हुआ शुभारंभ

संपूर्णता अभियान: श्रीकोलायत में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित, आकांक्षा हाट का हुआ शुभारंभ
बीकानेर। नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत  श्रीकोलायत में जिला स्तरीय सम्मान समारोह गुरुवार को हुआ। इस दौरान आकांक्षा हाट का शुभारंभ किया गया। राजस्व तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, उपखंड अधिकारी राजेश नायक, राजीविका के डीपीएम दिनेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार पूनम कंवर और विकास अधिकारी वीरपाल सिंह सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न सूचकांकों की प्राप्ति में सराहनीय योगदान देने वाले 35 अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही जिले को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। उन्होंने इस जज्बे को बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि सांझा प्रयासों से कोलायत में आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा। इस दौरान मंच पर सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल खींचड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, आशान्वित ब्लॉक कॉर्डिनेटर योगिता व्यास मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *