Bikaner Bikaner District Rajasthan

सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

सुपरवाइजर्स एवं बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर। बीकानेर पश्चिम, लूणकरणसर, बीकानेर पूर्व एवं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के द्वितीय बैच के सुपरवाइजर्स एवं बूथ लेवल अधिकारियों का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को डूंगर कॉलेज स्थित प्रताप सभागार में आयोजित हुआ।
इस दौरान बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की गंभीरता को समझते हुए पूर्ण जिम्मेदारी से निर्वाचन संबंधित कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एस.एल राठी, डॉ. वाई बी माथुर, डॉ. विपिन सैनी, डॉ. शमिंद्र सक्सेना, डॉ. राजाराम, डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली, डॉ. विशाल गौड़, मुकेश अमेरिया, जितेंद्र वर्मा, शिव कुमार टाक एवं राजीव गौतम द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया।
प्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को गणना पत्र भरने का तरीका एवं संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में बताया गया। मतदाताओं से प्राप्त गणना फॉर्म का सत्यापन करवाने के संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ एप के जरिए प्रपत्र को अपलोड करने के बारे में बताया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट पर 2002 की मतदाता सूची को अपलोड एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *