Bikaner Bikaner District Rajasthan

टाइम बैंक के इंटर्नस को प्रदान किये इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र

टाइम बैंक के इंटर्नस को प्रदान किये इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया बीकानेर चैप्टर के तत्वाधान में देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (न्च्म्ै) के स्टूडेंट मेम्बर इंटर्नस चार्वी गुप्ता और सोनिया मोदी को इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र लालेश्वर महादेव मंदिर पीठ के स्वामी विमर्शानंद गिरी जी महाराज के कर कमलों से प्रदान किये गये। अपने उद्बोधन में उन्होंने जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी। आर के शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर श्याम सुन्दर सुथार (एडमिन) ने टाइम बैंक ऑफ इंडिया के कंसेप्ट एवम् गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी । विमर्शानंद जी महाराज ने अपने सांयकालीन प्रवचन में इस संस्था के संबध में प्रकाश डालने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर एम. के. गुप्ता, मांगी लाल सेवग सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *