Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीर्थंकर भगवान नेमी नाथ जन्म कल्याणक पर स्नात्र पूजा व विशेष व्याख्यान कल

तीर्थंकर भगवान नेमी नाथ जन्म कल्याणक पर स्नात्र पूजा व विशेष व्याख्यान कल
बीकानेर गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज के आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में मंगलवार को क्षमा कल्याण वाटिका ढढ्ढा कोटड़ी में 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमी नाथ जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई की ओर से सकल श्रीसंघ के सहयोग से आयोजित चातुर्मास में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे स्नात्र पूजा व उसके बाद गणिवर्य महुल प्रभ सागर महाराज का भगवान नेमीनाथ के जीवन आदर्शों व शिक्षाओं पर विशेष प्रवचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *