Bikaner Bikaner District Rajasthan

तीन घंटे में सम्पन्न हुई डाक कावड़ यात्रा

तीन घंटे में सम्पन्न हुई डाक कावड़ यात्रा
बीकानेर। बीकानेर के श्रद्धालु युवाओं ने श्रीकोलायत से बीकानेर तक डाक कावड़ यात्रा का आयोजन कर शिवभक्ति का अद्वितीय परिचय दिया। यह यात्रा पूरी तरह अनुशासित, संगठित और आस्था से परिपूर्ण रही। विशेष बात यह रही कि पूरी यात्रा मात्र तीन घंटे में सम्पन्न की गई, जो समर्पण और ऊर्जा का स्पष्ट प्रतीक बनी।
यात्रा का समापन नत्थूसर बास स्थित विवेकनाथ जी की बगेची स्थित श्री बिलेश्वर महादेव में हुआ, जहाँ शिवलिंग पर पंडित गौरव जी बोहरा ने मंत्रोंचार द्वारा विधिपूर्वक सहस्त्रधारा जलाभिषेक कराया इसमें सभी युवा कांवड़ियों ने भाग लिया।
नंदकिशोर गहलोत ने बताया यह डाक कावड़ यात्रा श्री कोलायत से सीधे बीकानेर श्री विवेक नाथ जी बगीचे में पहुंची जहां सभी युवा कावड़ियों को मठ के अधिष्ठाता पूज्य योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज ने आशीर्वाद दिया और पूज्य महाराज जी के सानिध्य में सभी युवा कांवड़ियों ने बिल्वेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक सहस्त्रधारा अनुष्ठान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *