Bikaner Bikaner District Rajasthan

30 जुलाई को बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

30 जुलाई को बीकानेर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 30 जुलाई को जयपुर से बीकानेर पहुंचेंगे। रेलवे स्टेशन पर स्वागत होने के बाद वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद ने बताया कि सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद संविधान बचाओ रैली में शिरकत करेंगे। सांयकाल प्रो. अशोक आचार्य स्मृति व्याख्यान संगोष्ठी कार्यक्रम धरणीधर ऑडिटोरियम में तथा परशुराम छात्रावास परिसर में भगवान परशुराम महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउसमें करेंगे।
31 जुलाई को कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 12ः00 बजे जोधपुर बाईपास स्थित पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सायं जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित बीजेएस रामपुरिया लॉ कॉलेज में राजीव गांधी स्टडी सर्कल की बैठक और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। उसके बाद जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *