Bikaner Bikaner District Rajasthan

हरियाली अमावस्या पर कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्थ की डुबकी

हरियाली अमावस्या पर कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्थ की डुबकी
बीकानेर/कोलायत। पश्चिमी राजस्थान के हरिद्वार कहे जाने वाले श्री कोलायत पर आज हरियाली अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगाई , हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पुजारी सोनू सेवग ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर कपिल सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने कपिल सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। इस हरियाली अमावस्या पर स्नान करने का अलग ही महत्व है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से भी लोग कोलायत पहुंचे और महर्षि कपिल मुनि , गंगा माता मंदिर, पंच मंदिर, बारह महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव दर्शन किए। बीकानेर, फलोदी, बाप सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने कपिल सरोवर परिसर में मंदिरों में देव दर्शन कर स्वस्थ शरीर की कामना की। लोगों की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ टीम के साथ थाना पुलिस कोलायत, हदां,गजनेर की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *