

पौधारोपण के लिए कृषि विभागीय अधिकारियों की बैठक
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चल रहे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कृषि-उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियों के लिए संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी ने गुरुवार को कृषि भवन के आत्मा सभागार में कृषि अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए तैयार कार्य योजना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उपनिदेशक उद्यान द्वारा दस हजार, सहायक निदेशक कृषि बीकानेर द्वारा छह हजार, सहायक निदेशक कृषि श्रीडूंगरगढ़, नोखा और छत्तरगढ़ द्वारा चार-चार हजार तथा जिला विस्तार अधिकारी बज्जू द्वारा दो हजार पौधों का सघन पौधारोपण किया जाएगा।
