Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिविर में 2 हजार बेरोजगारों ने लिया भाग

शिविर में 2 हजार बेरोजगारों ने लिया भाग
बीकानेर। जिला प्रशासन और उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 2000 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 1250 प्रार्थियों ने ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया। शिविर का उद्घाटन प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रखर चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया ने की।
उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उपनिदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजकों, सरकारी विभागों व प्रशिक्षण संस्थानों सहित शिविर में कुल 30 संस्थानों ने भाग लिया। निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों द्वारा कुल 560 बेरोजगारों का रोजगार हेतु प्रारम्भिक चयन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी, लीड बैंक, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, नाईलेट तथा आईसीए एज्यूकेशन स्किल प्रा. लि. आदि संस्थानों द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु 299 बेरोजगारों का पंजीयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *