

श्री लालेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा कल से
बीकानेर। परम पूज्य ब्रह्मलीन श्रीस्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज की पावन स्मृति में श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में अधिष्ठाता पूज्य स्वामी विमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में 25 से 31 जुलाई तक शिव महापुराणा कथा आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विमर्शानंदगिरि जी महाराज ने कहा कि सावन के माह में शिवपुराण का अत्यधिक महत्व है। भगवान् शिव की लीला, शिव का नाम, शिव का कीर्तन , शिव की उपासना, शिव का अभिषेक सभी भक्तों एवं साधकों द्वारा किया जाता है। श्री शिव महापुराण पुराण का उद्देश्य नंदी को बचाना, बीकानेर को नशे से मुक्त करना, बीकानेर को पॉलिथीन से मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन श्रीस्वामी संवित् सोमगिरिजी महाराज के वरिष्ठ साधक राजेन्द्र जोशी श्री शिव पुराण का वाचन करेंगे।
