

पौधा वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। चिकित्सक डॉ. विजय बोथरा की स्मृति में पौध वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता संजू शेखावत ने सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। मोहन सुराणा ने डॉ. विजय बोथरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बोथरा जैसे सेवाभावी चिकित्सकों की आज बहुत ज्यादा आवश्यकता है। सुराणा ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा 31000 पौधों का वितरण करने का संकल्प लिया हुआ है। इस मौके पर अजय शर्मा, जसकरण मारू, गिरिराज आचार्य, धीरज थानवी ने भी विचार व्यक्त किये।
