

आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में एक ओर कदम
बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर के द्वारा संचालित रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत युवाओं तथा युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एयर कंडीशन रिपेयर का त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर, टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ जर्मन लैंग्वेज सीखाने का एक माह का नए बैच शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीन दयाल व्यास एवं रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक रोटेरियन मनीष तापड़िया ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के लिए युवाओं से अग्रिम रूप से आवेदन मांगे गए हैं। प्राप्त आवेदन में से सभी विद्यार्थियों का कमेटी द्वारा इंटरव्यू लेकर चयन किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थी रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले बैच में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
क्लब सचिव रोटेरियन आलोक प्रताप सिंह, सहसंयोजक ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि वर्तमान सत्र में यह टैली प्रशिक्षण शिविर का यह नया बैच है तथा अब तक रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत इस सत्र में 150 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।
