

बरसात के लिए किया यज्ञ
बीकानेर। धीरज नगर में मां सरस्वती वेदाश्रम की ओर से इंद्र देव की प्रसन्नता के लिए पूजन व श्रेष्ठतम वर्षा के लिए यज्ञादि कर्म का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष मुरलीधर ने बताया कि समय-समय पर वर्षा का होना पर्यावरण संरक्षण में लाभप्रद व जन कल्याणकारी होता है। सचिव उमेश किराडू ने वर्षा जल संग्रहण के सुझाव व शिवलिंग पर सहस्त्रधारा कर्म में इस अमृत जल का उपयोग महत्वपूर्ण बताया। वैदिक परम्परा का निर्वाह करते हुए पं. शिव शंकर किराडू. के आचार्यत्व में १५ ब्राह्मणों द्वारा हवनादि कर्म को किया गया। इस अवर पर राकेश बिस्सा, हरिगोपाल, मानू मनीष, दामोदर, सुरेश, गोविंद, संतोष, लोकेश ,मनोहर, सिद्धार्थ, आशुतोष आदि उपस्थित थे।
