Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रेरणादायक सेवा कार्य आयोजित

प्रेरणादायक सेवा कार्य आयोजित
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 के प्रथम दिन सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर समाज सेवा के चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी रोटरी क्लब बीकानेर के अध्यक्ष रोटे. दीनदयाल व्यास ने दी। सबसे पहले रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रांतपाल रोटे. अनिल माहेश्वरी एवं रोटे. राजेश चूरा द्वारा किया गया। इस शिविर में कुल 59 दानदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। इस आयोजन में रोटरी क्लब बीकानेर आध्या, इनरव्हील क्लब तथा रोटरेक्ट क्लब बीकानेर ने संयुक्त रूप से भाग लिया। प्रकल्प के प्रभारी रोटे दिनेश आचार्य थे और सभी क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इसके बाद निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के तहत 29 रोगियों की जांच की गई तथा निःशुल्क औषधियाँ वितरित की गईं। रोटे डॉ. त्रिलोक शर्मा ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की। इसके अलावा रक्तदान शिविर में रोटरेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष अमित पारीक ने अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने अन्य संस्थाओं के सदस्यों को भी आमंत्रित कर इस सेवाप्रकल्प को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *