

समाज का विकास शैक्षणिक उत्थान से ही संभव
बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि किसी भी समाज का विकास शैक्षणिक उत्थान से ही संभव है। उन्होने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका शिक्षित होगी तो दो घरों का विकास होगा, जिससे समाज उन्नति की राह पकड़ेगा। बच्चों के अभिभावक शिक्षा से पीछे नहीं हटें, प्रत्येक बच्चे को शिक्षित अवश्य करें।
मेघवाल रविवार को बज्जू में मेघवाल समाज की धर्मशाला व छात्रावास भूमि पर आयोजित मेघवाल समाज के द्वितीय महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। महासम्मेलन में समाज की शिक्षा व सरकारी नौकरी सहित विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्री मेघवाल ने शिक्षा क्षेत्र में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों से कहा कि पढ़ लिखकर संस्कारित बनों व उच्च पदों पर आसीन हों। इससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा।
’गाड़िया लोहारों को मिलेगा पट्टा’
कार्यक्रम के दौरान बज्जू पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान गाड़िया लोहारों की महिलाओं ने मंत्री को अपनी समस्या बताई कहा कि हम पिछले बीस वर्षों से बिना भूमि के बैठे हैं। इस दौरान गाड़िया लोहारों की महिलाओं ने मंत्री को अपनी व्यथा बताई कि हम पिछले बीस वर्षों से बिना भूमि के बैठे हैं। इस पर मंत्री ने तुरंत जिला कलेक्टर व जिला परिषद सीईओ को कहा कि इनकी सूची बनाकर आवासीय भूमि के पट्टे दिलवाएं।
