

शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। आचार्यश्री महाश्रमण एवं अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशानुसार अणुव्रत समिति, बीकानेर का कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह तुलसी साधना केन्द्र, दुगड़ भवन, रामपुरिया मौहल्ला, बीकानेर के प्रांगण में साध्वी मंजुप्रभा व शासनश्री साध्वी कुंथूश्री एवं सहवर्ती साध्वीवृन्द के सान्निध्य में आयोजित किया गया। समारोह के प्रारम्भ में निर्वतमान अध्यक्ष झँवरलाल गोलछा के सान्निध्य में पदाधिकारी श्री इन्द्रचन्द सेठिया, शान्तिलाल कांकरिया, अजय अचार्य, जैन सम्पतलाल बैद, शिखरचन्द भंसाली आदि ने सामुहिक रूप से अणुव्रत गीत ’’संयम मय जीवन हो्य्य का गायन उच्च व सुमधुर स्वर में किया।
