Bikaner Bikaner District

घर के आगे खड़ी गाड़ी चोरी

image description

घर के आगे खड़ी थार गाड़ी चोरी
बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में घर आगे खड़ी गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा ले गया। जानकारी मिली है कि पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई के सादुलगंज स्थित मकान के आगे से रात करीब 2.30 बजे यह गाड़ी चोरी हुई है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि विश्नोई ने रात को अपने घर के आगे गाड़ी खड़ी की। सुबह देखा तो पाया की घर के आगे से गाड़ी चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पाया कि एक कोई गाड़ी को लेकर जाता दिखाई दे रहा है। घर के आगे से खड़ी गाड़ी चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है।
पूर्व पार्षद का आरोप है कि आएं दिन शहर के किसी न किसी क्षेत्र से वाहनों की चोरियां हो रही है। जिनके सीसीटीवी सामने आने के बाद भी पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। हालात यह है कि पुलिस महज चालान काट अपने वितिय कोष के कोटे को पूरा करने का काम करती है। दिखावे के तौर पर एक दो चोरों को पकड़ कर वाहीवाही लूटने क ा काम तो कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल चोरी के बाद अब चोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इतना ही नहीं गाडिय़ों में से बैटरियां,पेट्रोल-डीजल भी दिन दहाड़े चोरी हो रही है और पुलिस ऐसे चोरों पर लगाम लगा नहीं पा रही। ऐसे में अब लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। वाहन चालक अब अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे है।
लगातार हो रही वाहन चोरियों के कारण अब जनता गुस्से में है और जन प्रतिनिधियों से नाराजगी जता रही है। उनका कहना है कि बीकानेर शहर के दोनों विधायकों को इस मसले को गम्भीरता से लेना चाहिए। चप्पे चप्पे में सीसीटीवी लगाने चाहिए। नफरी बढ़ाकर चोरों को पकड़वाना चाहिए। जनता नहीं तो उनसे नाराज होगी। हालात यह है कि पुलिस के पास सीसीटीवी उपलब्ध होने के बाद भी चोर को पकडऩे में देरी होती है। कई चोरियों का तो पर्दाफाश तक नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *