Bikaner Bikaner District

कृषि आदान से संबंधित किसी भी स्तर से शिकायत मिले तो सत्यापन कर तत्काल करें कार्रवाई

image description

कृषि आदान से संबंधित किसी भी स्तर से शिकायत मिले तो सत्यापन कर तत्काल करें कार्रवाई
बीकानेर। कृषकों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध करवाने को लेकर शुक्रवार को कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार बीकानेर खंड श्री त्रिलोक कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर से इस सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल शिकायत का सत्यापन करवाते हुए उचित आवश्यक कार्रवाई करे।
उन्होने कहा कि कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुण नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत सघन गुण नियंत्रण अभियान संचालित किया जाये। कृषि आदानों के निर्माताओं,विक्रेताओं के परिसर का सघन निरीक्षण कर अधिक से अधिक नमूने आहरित किया जाना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर सुसंगत अधिनियमों, नियमों, नियंत्रण आदेश द्वारा प्रदत्त प्रावधानों के तहत बिक्री पर रोक, जब्ती, लाइसेंस निलंबन, लाइसेंस निरस्तीकरण,एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *