Rajasthan

भारतीय सेना भर्ती : 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए एडमिट कार्ड शुरू

image description

भारतीय सेना भर्ती : 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए एडमिट कार्ड शुरू
जयपुर। भर्ती वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक राजस्थान के नौ शहरो अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 31 केंद्रो पर आयोजित किया जाएगा |
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए शेडूल कार्यक्रम ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसईट पर प्रदर्शित किया गया हे | एडमिट कार्ड जारी होने सुरु हो गए हे और सम्बंधित उम्मेदवारो की परीक्षा तिथि से 14 दिन पहले जारी किए जाएंगे | एडमिट कार्ड ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसईट (www.joinindianarmy.nic.in) से डाऊनलोड किए जा सकते हे |
वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की श्रेणियां है अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर (ट्रेडसमैन) 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) | सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद), जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *