

स्वागत समिति का गठन
बीकानेर। नरेंद्र ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के 1 से 3 अगस्त 2025 को बीकानेर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन हेतु बैठक में 35 सदस्य स्वागत समिति का गठन किया गया। इस प्रांतीय सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। सम्मेलन के बेहतरीन आयोजन हेतु स्वागत समिति का गठन करते हुए गिरधारी लाल माहिया (पूर्व विधायक श्री डूंगरगढ़) अध्यक्ष, डॉ सीमा जैन सचिव और अशोक शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। स्वागत समिति की विभिन्न उप समितियों में आवास समिति, भोजन समिती, वित्त समिति, प्रचार प्रसार समिति, परिवहन समिति का भी गठन किया गया।
