

जल संरक्षण के लिए जन-जागरण अभियान
बीकानेर। पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वाधान में एम.एम. ग्राउंड में चल रहे निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत आज जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और पानी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संयोजन शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत, नरेंद्र सुथार, भवानी शंकर सांखला,विकास जी जोशी,कैलाश स्वामी,गुड्डी देवी,शोभा कच्छावा, जयश्री रंगा,तुलसी,दीप्ति,खुशी, हेमलता, करिश्मा, मोहित सुथार, टीना नायक आदि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रेरक व सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने जल संकट पर आधारित थीम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने “बूंद-बूंद पानी बचाओ”, जैसे स्लोगन और जल संरक्षण संबंधी पोस्टर्स के माध्यम से जन जागरूकता का प्रयास किया।
