Bikaner Bikaner District

जागरूकता रैली का आयोजन

जागरूकता रैली का आयोजन
बीकानेर। पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में एमएम ग्राउंड में संचालित निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योग जागरण रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली नत्थूसर बाजार के मार्ग व मौहल्ला से होती हुई विवेकनाथ जी बगीची, नवलेश्वर मठ तक पहुँची। वहां नवलेश्वर मठ की और से ने योग जागरूकता रैली में पधारे सभी बच्चों व युवाओं का अभिनंदन किया गया श्री नवलेश्वर मठसिद्धपीठ श्री विवेकनाथ जी की बगेची के अधिष्ठाता पूज्य गुरुवर श्री श्री १०८योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज व पूज्य श्री निश्चल नाथ जी महाराज ने योग जागरूकता रैली के सभी प्रतिभागियों को हमारे जीवन में योग की महत्ता को बताते हुए आशीर्वचन प्रदान किये। पूज्य महाराज श्री ने बताया योग केवल बीमार व्यक्तियों के लिए नहीं अपितु बल्कि हर (मनुष्य) युवा, बच्चों,महिलाओं के लिए बहुत ही लाभप्रद व उपयोगी है पूज्य महाराज श्री ने अपने वचनों में युवाओं व बच्चों को नशे से मुक्त जीवन जीने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत, युवा प्रभारी भवानीशंकर सांखला, विकास जोशी, गुड्डू देवी सांखला, शोभा कच्छावा, ऋतु जोशी, हेमलता सांखला,गौरी जोशी, करिश्मा,तुलसी,जयश्री रंगा, साक्षी किराडू, खुशी, डिंपल, टीना नायक, मोहित, सुमित जोशी, मयंक सुथार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने रैली के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *