

राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 28 दिसंबर 2025 को बालोतरा में
बीकानेर। अधिवक्ता परिषद प्रान्त जोधपुर, राजस्थान की इकाई का रविवार को अधिवक्ता मिलन करणी माता मंदिर, सुरसागर तालाब के पास, बीकानेर के उघान में हुई। प्रांत उपाध्यक्ष दामोदर लाल शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 से 28 दिसंबर 2025 को बालोतरा में आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए जोधपुर प्रान्त के महामंत्री श्याम पालीवाल के अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें उक्त अधिवेशन में आवास, परिवहन, भोजन, आदि विषयों की तैयारी हेतु वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सुझाव लिए गए व मंथन किया गया। मुकेश आचार्य, बीकानेर बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष रधुवीर सिंह राठौड़, किसान संघ में प्रांत में दायित्ववान भवानी शंकर जाजड़ा सेवा भारती में प्रांत में दायित्ववान सुरेश शर्मा, रमेश पारीक, चतुर्भुज सारस्वत, शिवशंकर स्वामी, हरीश भट्टड़, पुर्व महापौर नारायण चौपड़ा, सुभाष बिश्नोई, आदित्य बिश्नोई, हनुमान सिंह पडिहार, जितेन्द्र श्रीमाली, विश्वराज राजपुरोहित आदि अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में भगवान सिंह राजपुरोहित अधिवक्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।
