

मस्ती की पाठशाला का आयोजन
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ज्ञानतीर्थ योग केंद्र के प्रांगण में 17 जून से 21 जून 2025 तक पाँच दिवसीय “मस्ती की पाठशाला“ का आयोजन किया जायेगा। शिविर में बच्चों को योग, प्राणायाम, ध्यान, नृत्य-गान एवं शारीरिक व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग गुरु श्री इंद्रजीत शंगारी ने बताया कि इस पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना है। इस पाठशाला का संचालन योग केंद्र के प्रमुख योग गुरु इंद्रजीत शंगारी एवं उनकी सहायक सरोज जोशी द्वारा किया जाएगा।
