Bikaner Bikaner District

कोलायत में निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का वितरण

image description

कोलायत में निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का वितरण
बीकानेर। भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जिले के कोलायत ब्लॉक में सोमवार को दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि एडिप योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में जिले के समस्त ब्लॉक में दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिन्हीकरण शिविर (एसेसमेंट शिविर) का आयोजन किया गया था। इसी श्रृंखला में जिले में सर्वप्रथम कोलायत ब्लॉक के चिन्हित दिव्यांगजनों को कोलायत पंचायत समिति हॉल में विशेष शिविर का आयोजन कर, जीवन सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गए। जिसके अन्तर्गत 07 मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, 9 व्हीलचेयर, 9 ट्राईसाईकिल आदि कुल 51 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के शेष ब्लॉक में जीवन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन शीघ्र किया जाएगा।
शिविर में कोलायत के उपखंड अधिकारी राजेश नायक, विकास अधिकारी वीर पाल सिंह, कोलायत सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष जयसिंह हाडला, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह, एलिम्को से राहुल राज, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भाटी, सहायक लेखा अधिकारी द्वितीय इस्माईल, इनायत हुसैन, नरेन्द्र जयपाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *