

निर्जला एकादशी के दूसरे दिन भी सेवा जारी
बीकानेर।श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा निर्जला एकादशी के दूसरे दिन भी सेवा कार्य जारी रहा। राजेश छंगाणी ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के आगे श्री कृष्ण सेवा संस्थान में श्री लक्ष्मीनाथ नवयुवक मंडल द्वारा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया गया। सेवा कार्य में ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक डॉक्टर कपिल पारीक श्री कृष्ण सेवा संस्था के श्याम सुंदर सोनी निर्जला एकादशी कार्यक्रम के अध्यक्ष नारायण और मनीष छंगाणी के साथ भैरूरतन ओझा अशोक छंगाणी सिद्धार्थ गौड़, चंदन सेन निशांत पंकज चौहान पंडित मनीष महाराज आदि ने सहयोग किया।
