Bikaner Bikaner District

ठाकुर जी के अभिषेक किया, रात भर चला जागरण

ठाकुर जी के अभिषेक किया, रात भर चला जागरण
बीकानेर। स्थानीय दम्माणी चौक में श्री बड़ा गोपाल जी मंदिर में शुक्रवार रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्त झंवरलाल व्यास ने बताया कि जागरण की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार पारीक, डॉ. नरेन्द्र कल्ला, इन्द्रकुमार व्यास, कवि आचार्य, राहुल व्यास और उनकी मंडली ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण रातभर चला और सुबह तक भक्तों की उपस्थिति बनी रही।
मंदिर के पुजारी सन्नु महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम नगरवासियों की आस्था का प्रतीक है और हर वर्ष यह आयोजन और भी भव्यता के साथ किया जाता है। मंदिर में ठाकुरजी के फूलों का श्रृंगार व पंचामृत का अभिषेक किया गया। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व महिला मंडल की सदस्याएं भी मौजूद रहीं। जागरण का समापन आरती के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *