Bikaner Bikaner District

एनसीसी यूनिट द्वारा कैडेट्स को प्रदान किये सी सर्टिफिकेट

एनसीसी यूनिट द्वारा कैडेट्स को प्रदान किये सी सर्टिफिकेट
बीकानेर।राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर स्थित 1 राज आर एंड वी एनसीसी यूनिट द्वारा गुरूवार को एनसीसी की सी प्रमाण पत्र परीक्षा में उत्तीर्ण सभी एनसीसी कैडेटों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिष्ठाता प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने सभी सफल कैडेट्स को एनसीसा सी सर्टिफिकेट वितरित किये। प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि 1 राज आर.एण्ड.वी. एनसीसी यूनिट में कैडेट्स के प्रशिक्षण हेतु घुड़सवारी, हथियार प्रशिक्षण आदि सुविधाएं उपलब्ध है। जिसमें छात्रों के साथ साथ छात्राएं भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रही है। एनसीसी कैडेट्स भविष्य में राष्ट्र के सुरक्षा प्रहरी है उनको जीवन में अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा का आदर्श स्थापित करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता चौधरी एएनओ, डॉ. अमित चौधरी सीटीओ, जेसीओ संजय यादव एवं हवलदार चन्द्रपाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *