

व्यापार मण्डल की पहल पर बनेगा रेल फाटक ऐप और लगेगें इण्डीकेशन पोल, रोड यूर्जस को मिलेगी राहत
बीकानेर। व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी व डीआरएम बीकानेर आशीष कुमार के बीच हुई बैठक में रेल फाटक की समस्या पर गहन चिन्तन मनन के बाद अध्यक्ष राठी ने बताया कि व्यापार मण्डल ने अपने सुझाव में कहा है कि एक रेल फाटक ऐप बनाई जाए जिसके माध्यम से कोटगेट, सांखला फाटक से गुजरने वाले राहगीर को पहले से ही इस ऐप के माध्यम से यह ज्ञात हो जाए कि रेल फाटक बंद है अथवा खुला और बंद है तो कितने समय में खुलेगा जिससे रेल फाटक के पास आकर धूप में खडे होना व समय बर्बाद करने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी आजकल तकनीकी युग है इस युग में इस प्रकार की ऐप बन पाना सम्भव है जिसे रेलवे द्वारा बनाकर मोबाईल यूजर को ऐप स्टॉर से डाउनलोड करने पर बीकानेर सहित आम जन को सुविधा होगी। इसी के साथ राठी ने अपने सुझावो में एक सूझाव रोड यूर्जर इण्डीकेशन लाईट को रेलवे फाटक के पास के अलावा कई स्थानों पर लगाने का सुझाव भी दिया जिसमें बताया गया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर, अणचा बाई अस्पताल के पास, सार्दुल सिंह सर्किल, रतन बिहारी जी पार्क इत्यादि सहित अन्य स्थानों पर यह इण्डीकेशन पोल स्थापित कर दिए जाए तो इन रास्तों से होकर रेल फाटक तक आने वालो को पहले ही सूचना मिल जाएगी कि फाटक बंद है अथवा खुला जिससे रेल फाटक के पास भीड का दबाव नही होगा। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने अपने तकनीकी विशेषज्ञय अधिकारियों से बिंदुवार इन सभी सुझावों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए इस बैठक में रेलवे के सीनियर डीऔएम जयप्रकाश, डीएसटी ललित कुमार, रामलाल चौधरी सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे व्यापार मण्डल से सचिव संजय सांड, विजय बाफना ने भी अपने सुझाव रखे।
